फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलागढ़ सामूहिक हत्याकांड: होमगार्ड की पत्नी व बेटी से भी घंटों पूछताछ, मोबाइल की खोज में खाली करा दिया तालाब

Mon, 06 Jul 2020 08:24 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
होलागढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस तीसरे दिन भी खाली हाथ ही रही। शक के आधार पर हिरासत में लिए गए पड़ोस के गांव में रहने वाले होमगार्ड के बेटे समेत दो लोगों के साथ ही पुलिस ने रविवार को उसकी बेटी व पत्नी से भी पूछताछ की। लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, तालाब का पानी निकलवाने के बाद भी मृतक वैद्य का मोबाइल नहीं बरामद हो सका। 
विज्ञापन


एक दिन पहले वैद्य के मोबाइल से कॉल करने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पड़ोस के लालपूरा गांव में रहने वाले होमगार्ड के बेटे व उसके एक रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया था। दोनों से रात भर पूछताछ हुई लेकिन वह यही कहते रहे कि मोबाइल उन्हें पड़ा मिला। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि वैद्य का मोबाइल होमगार्ड की बेटी ने पाया था जिसके बाद पुलिस ने उससे भी पूछताछ की।

इसके अलावा होमगार्ड की पत्नी से भी मोबाइल के बाबत जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। हालांकि उनसे कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी। यह भी बात आई कि मोबाइल लालपूरा गांव में रहने वाले ही पान की फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति के घर के पास पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने उससे भी घंटों पूछताछ की। हालांकि दिन भर की मशक्कत के बाद भी पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।  

खाली कराया गया तालाब, नहीं हुआ फायदा

इस मामले में एक खास बात यह रही कि होमगार्ड के बेटे के बताए गए स्थान पर घंटों छानबीन के बाद भी मृतक वैद्य का मोबाइल नहीं मिल सका। सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए होमगार्ड के बेटे ने पूछताछ में बताया था कि यह जानकारी मिलने के बाद कि मोबाइल वैद्य का है, उसने इसे पास ही स्थित तालाब में फेंक दिया था। जिस पर पुलिस ने रविवार को पंपिंग सेट के माध्यम से पानी निकलवाकर तालाब खाली कराया। लेकिन इसके बावजूद मोबाइल का कुछ अता-पता नहीं चला। 

सर्विलांस पर कई करीबियों के नंबर

सूत्रों के मुताबिक, हत्यारों के बारे में तीन दिन बाद भी कोई ठोस सुराग हासिल न कर पाने वाली पुलिस ने मृतकों के कई करीबियों के नंबर सर्विलांस पर लगवाए हैं। इसमें मृतक वैध के जानने वालों से लेकर बेटे-बेटियों के संपर्क में आने वालों के भी नंबर शामिल हैं। वैद्य के बेटे प्रिंस के दोस्तों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही पुलिस की नजर दोनों बेटियों के परिचितों पर भी है। दरअसल अन्य बिंदुओं के साथ ही इस पर भी जांच की जा रही है कि बेटे या बेटियों से जुड़ी कोई रंजिश या विवाद तो इस वारदात का कारण नहीं बनी। 

जख्मी महिला की हालत बनी हुई है स्थिर

वारदात में गंभीर रूप से घायल मृतक वैद्य की पत्नी रचना पांडेय की हालत स्थित बनी हुई है। उसका इलाज एसआरएन अस्पताल में चल रहा है जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। हमलावरों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उस पर धारदार हथियार से हमला किया था जिसमें उसके गले व चेहरे पर गंभीर जख्म हुआ था। जिसके बाद डॉक्टरों ने दो दिन में उसके दो ऑपरेशन भी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें