फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News :हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली से उड़ाया, 1.80 लाख रुपये की लूट में था वांछित

Sat, 24 Dec 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Sucide : 13 अक्तूबर को हुई इस वारदात में वह और उसके दो साथी शामिल थे। तीन नवंबर को कुशलपुर गांव के पास मुठभेड़  के दौरान मेजा उरुवा निवासी सौरभ मिश्रा उर्फ  आकाश व मांडा के बहेलिया पुर गांव निवासी मोनू भारतीया को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खीरी के कैथवल कटनहवा गांव में हिस्ट्रीशीटर ब्रह्मदेव दूबे उर्फ  सुल्ली (24) ने खुद को गोली से उड़ा लिया। रात नौ बजे के करीब वह घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने तमंचा बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्रह्मदेव पुत्र अरुण कुमार दुबे खीरी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर मेजा, शंकरगढ़, मुट्ठीगंज, खीरी व प्रतापगढ़ के उदयपुर में दर्जनों गंभीर मामले दर्ज हैं। अक्टूबर में मांडा के बरहा कलां गांव में मिनी बैंक संचालक राजीव विश्वास से 1.8 लाख रुपये लूटने में वह वांछित चल रहा था। 

विज्ञापन


13 अक्टूबर को हुई इस वारदात में वह और उसके दो साथी शामिल थे। तीन नवंबर को कुशलपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान मेजा उरुवा निवासी सौरभ मिश्रा उर्फ  आकाश व मांडा के बहेलियापुर गांव निवासी मोनू भारतीया को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जबकि ब्रह्मदेव की तलाश की जा रही थी। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था। शुक्रवार रात नौ बजे के करीब वह घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ मृत पड़ा मिला। उसे गोली लगी थी और बगल में तमंचा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में घरवाले भी कुछ बता नहीं पाए हैं। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें