फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतापगढ़ से जिला बदर हिस्ट्रीशीटर की मऊआइमा में गोली मारकर हत्या, जेल से छूटकर आया था बाहर

Wed, 17 Dec 2025 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj Crime News : प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रतापगढ़ से जिला बदर घोषित किए गए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था और अपने पुराने नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन
अफसार अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा इलाके के ग्राम कंचनपुर में मंगलवार की देर रात हिस्ट्रीशीटर अफसार अहमद (48) की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसमें एक गोली पैर, पेट और सिर में लगी है। मृतक प्रतापगढ़ से जिला बदर था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। मऊआइमा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है।मूलरूप से प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर के गांव जद्दोपुर निवासी अफसार अहमद अपने ससुराल मऊआइमा के मरखामऊ में रहता था।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात अफसार किसी काम से बाइक से जा रहा था। कंचनपुर के पास फोरलेन पर पहुंचते ही बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली पैर, पेट और सिर में लगी। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मऊआइमा थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची।

इस दौरान अफसार रोड किनारे लहुलूहान हालत में पड़ा था। आसपास के लोगों की मदद से उसे स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस को मौके से दो खोखा बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि अफसार अहमद मऊआइमा थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था और वह प्रतापगढ़ से जिला बदर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को अफसार के विरोधियों पर आशंका

जांच में पता चला कि अफसार अक्सर सफारी गाड़ी से चलता था, लेकिन मंगलवार को वह बाइक से जा रहा था। रात करीब नौ बजे के करीब कंचनपुर चौराहे से पहले से घात लगाए बैठे दो से तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उस पर गोलियां बरसा दीं। वहीं, पुलिस ने उसके विरोधियों पर हत्या की आशंका जताई है। बहरहाल, पुलिस प्रतापगढ़-प्रयागराज हाईवे और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हाल में जेल से छूटकर आया था बाहर मृतक

जांच में पता चला कि अफसार अहमद अपने साथियों के साथ गांव मरखामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहम्मद नसीम को 19 जनवरी 2024 को गोली मारी थी। 20 जनवरी को हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहम्मद नसीम की मौत हो गई। जिसमें अफसार अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इन दिनों वह जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि अफसार की मौत हो चुकी है। परिजनों की तहरीर पर विधिक कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि अफसार के खिलाफ 10 से ज्यादा एफआईआर दर्ज थी।

पुरानी रंजिश के कारण हत्या की आशंका है, परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद मामले जांच की जाएगी। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर दबोच लिया जाएगा। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें