फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हिंदू विवाह संस्कार... दस रुपये के स्टांप पर एकतरफा घोषणा से खत्म नहीं हो सकती शादी, हाईकोर्ट ने लगाई फटका

Wed, 13 Mar 2024 11:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हिंदू विवाह संस्कार है। यह दस रुपये के स्टांप पर निष्पादित घोषणा से भंग नहीं हो सकता। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रावस्ती के कथावाचक पति की याचिका खारिज कर दी। पति ने भरण पोषण के आदेश को चुनौती दी थी।
विज्ञापन
Hindu marriage - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह संस्कार है। इसे दस रुपये के स्टांप पर निष्पादित एकतरफा घोषणा पत्र के आधार पर भंग नही किया जा सकता। इसके लिए हिंदू विवाह अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों का पालन करना जरूरी है। 
विज्ञापन


यह महत्वपूर्ण फैसला न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने पारिवारिक न्यायालय द्वारा 14 साल से अलग रह रही पत्नी को भरण पोषण देने के आदेश के खिलाफ कथावाचक पति विनोद कुमार उर्फ संतराम की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका को खारिज करते हुए सुनाया।

मामला श्रावस्ती जिले का है। याची पति को पारिवारिक न्यायालय द्वारा प्रतिवादी पत्नी को 2200 रुपये भरण पोषण प्रतिमाह अदा करने का आदेश दिया गया था। पति ने इस आदेश को चुनौती देते हुए दलील दी कि प्रतिवादी पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय में दाखिल भरण पोषण की अर्जी में यह तथ्य छुपाया है कि प्रतिवादी पत्नी और उसके बीच आपसी सहमति से इलाकाई रीति रिवाज के मुताबिक समाज के सामने वर्ष 2005 में विवाह विच्छेद हो गया है। 
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2008 में उसने एक अन्य महिला से शादी कर ली है, जिससे उसे तीन बेटे हैं। 14 साल बाद दाखिल अर्जी में उसने इस बात का खुलासा भी नही किया कि बिना कारण पति से 14 साल अलग रहने के दौरान उसने किन श्रोतों से अब तक अपना जीवन यापन किया।
Trending Videos

पारिवारिक न्यायालय में हुई जिरह के दौरान पति ने बताया कि उसके तीन विवाह हो चुके हैं। पहला बाल विवाह था। बाल विवाह वाली मुकदमेबाजी वर्ष 2002 में खत्म हुई। दूसरी वाली पत्नी से 2005 संबंध विच्छेद हुआ। इसके बाद 2008 में तीसरी शादी की।

पति की दलीलें सिरे से खारिज
हाईकोर्ट ने पति की सभी दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह संस्कार है। इसे दस रुपये के स्टांप पर निष्पादित एकपक्षीय घोषणा पत्र के जरिए भंग नही नही किया जा सकता। इसलिए मौजूदा मामले में याची और प्रतिवादी का विवाह भंग नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन

बिना विधिक विवाह विच्छेद के अन्य महिला के साथ रहना और उससे तीन संतानों का होना प्रतिवादी के अलग रहने का अहम कारण माना जाएगा। इसके अलावा याची द्वारा बताए गए बाल विवाह और उसमें हुई मुकदमेबाजी का कोई दस्तावेजी प्रमाण न होने के कारण यह भी नहीं कहा जा सकता कि प्रतिवादी उसकी दूसरी पत्नी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें