फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने डाक्टरों को सेवा विस्तार से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र हस्तिनापुर मेरठ में तैनात डॉ. प्रेम सिंह एवं प्रांतीय चिकित्सा सेवा कानपुर के संयुक्त निदेशक डॉ. करण सिंह को 65 वर्ष की आयु तक सेवा विस्तार देने से इनकार कर दिया है और राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। याचियों का कहना है कि वे 31 मई को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। देश मे कोरोना महामारी से निपटने के लिए डॉक्टरों की आवश्यकता है। मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें 65वर्ष की आयु तक कार्य करने दिया जाए।
विज्ञापन

याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि सेवा नियमावली में आयु सीमा निर्धारित है। उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। किसी नियम की वैधता को चुनौती नहीं दी गई है। यदि अंतरिम राहत दी जाती है तो यह याचिका को स्वीकार करने जैसा होगा। कोर्ट ने अंतरिम अर्जी निरस्त कर दी है। याचिका पर अपर महाधिवक्ता अजीत कुमार सिंह व अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुधांशु श्रीवास्तव ने सरकार का पक्ष रखा। इनका कहना है कि सेवा निवृत्ति आयु निर्धारण सरकार का नीतिगत मसला है। कोर्ट ने अंतरिम अर्जी निरस्त करते हुए याचिका पर राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें