झूंसी। गंगापार के झूंसी आजाद नगर वार्ड में पिछले कई दिनों से हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। शनिवार के बाद रविवार को भी दोपहर में फॉल्ट के नाम पर कई घंटे कटौती की गई। उधर, इस बारे में बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि गर्मी के कारण ओवरलोडिंग की समस्या है। हाइटेंशन तार भी टूट जा रहे हैं। इन्हीं की मरम्मत के लिए शटडाउन लेना पड़ रहा है।