फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पैसे के लेनदेन को लेकर आधी रात को सड़क पर महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा

Sun, 09 Jul 2023 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

झूंसी पुलिस के मुताबिक आवास विकास कालोनी योजना तीन में रहने वाली एक महिला ने कई लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। पर अब तक न तो जमीन मिली और न ही पैसा लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन के लाल चौक के पास एक मकान के बाहर सड़क पर शनिवार की आधी रात तक महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पूरे प्रकरण के कई वीडियो भी दिनभर इलाके में वायरल होते रहे। हाई वोल्टेज ड्रामे के पीछे पैसे के लेनदेन को वजह बताई गई है। भुक्तभोगी महिलाओं की ओर से आरोपी महिला के खिलाफ झूंसी पुलिस को तहरीर भी दी गई है। हालांकि रविवार की देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी। घटना के कारण मौके पर लोग भी जुट गए थे।

झूंसी पुलिस के मुताबिक आवास विकास कालोनी योजना तीन में रहने वाली एक महिला ने कई लोगों से जमीन दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लिए थे। पर अब तक न तो जमीन मिली और न ही पैसा लौटाया जा रहा है। पैसे के लेनदेन को लेकर पहले शनिवार की शाम झूंसी थाने पर घंटों पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसी बीच भुक्तभोगियों को पता चला कि आरोपी महिला भागने की फिराक में है। इस पर कुछ भुक्तभोगी महिलाएं उसके घर पहुंच गई।

विज्ञापन


यहां पर उक्त महिला और भाजपा की एक महिला पदाधिकारी व उनके पति से खूब नोंकझोक हुई। इस दौरान जमकर गालीगलौच भी हुई। बवाल की सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह सभी को शांत कराकर मामले को रफादफा किया। रविवार को एक बार फिर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इंस्पेक्टर झूंसी वैभव सिंह का कहना है कि जिस महिला पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया गया है, उसने सभी को चेक दे रखा है। चेक से पैसा मिल जाता है तो ठीक है नहीं तो चेक बाउंस होने पर सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें