फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकरा कर प्राइवेट बस पलटी, कंडक्टर की मौत

Thu, 19 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियों से भरी प्राइवेट बस बृहस्पतिवार दोपहर बमरौली के शिवाला मार्केेट के पास डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के गेट  पर खड़े कंडक्टर की नीचे दबकर मौत हो गई। सवारियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में तकरीबन आधा दर्जन सवारियां घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


जंक्शन से एक निजी बस सवारियों को बैठाकर मंझनपुर के लिए चली। बस में तकरीबन 40 सवारियां बैठी थी। दोपहर लगभग तीन बजे बस बमरौली के  शिवाला मार्केट के  पास पहुंची थी। तभी चालक  एक वाहन को ओवरटेक करने लगा।  जिसके चलते बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। सवारियों से भरी बस के पलटने के बाद बाजार में खलबली मच गई। सवारियों की चीख पुकार सुनकर सैकड़ों  लोगों की भीड़ जुट गई। बस के शीशे काटकर अंदर फंसी सवारियों को बाहर निक ाला गया।

इसके बाद बस के नीचे फंसे कंडक्टर शिवकुमार केशरवानी उर्फ बच्चा(32) को निकाला गया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शिव कुमार दम तोड़ चुका था। बस में बैठी सवारियों में सिराथू की पार्वती उनकी दो बेटियों अनुष्का और रीता, सिराथू का पवन कुमार घायल थे। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक अमजार अहमद मौके से फ रार हो गया। हादसे की खबर सुनकर कंडक्टर शिवकुमार  का बड़ा भाई वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचा। भाई का शव देखकर वह बिलख पड़ा। वीरेंद्र ने बताया कि शिवकुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शिवकुमार की मौत से पत्नी बीनू और बेटे चाहत का रोकर बुरा हाल था। धूमनगंज पुलिस बस को उठाकर थाने ले गई और कंडक्टर के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें