फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: तार खींचते समय हाईटेंशन टावर गिरा, आठ मजदूर घायल, तीन की हालत नाजुक

Sat, 28 Dec 2024 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हुआ है। तार खींचते समय ब्रिज टावर गिर गया। हादसे में एक मजदूर का पैर कट कर अलग हो गया। दो मजदूर टावर के नीचे दब गए।
विज्ञापन
निर्माण के समय ब्रिज टॉवर गिरा। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन तार खींचते समय टावर गिर जाने से आठ मजदूर घायल हो गए। हादसे में एक मजदूर का पैर कटने की बात सामने आ रही है। कई मजदूर टावर के नीचे दब गए। हादसे में कुल आठ मजदूर घायल हुए हैं। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के जगबंधनपुर सहसों गांव में रिंग रोड के पास हाईटेंशन तार खींचने का कार्य चल रहा था। तार खींचते समय खंभा टूटकर नीचे गिर गया, इससे पांच मजदूर घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें