फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : अकासा शुरू करेगी दिल्ली के लिए हवाई सेवा, स्पाइस जेट जयपुर की भरेगा उड़ान

Sat, 28 Dec 2024 02:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अभी अकासा की ओर से मुंबई के लिए नियमित रूप से सीधी उड़ान संचालित की जा रही है। इसी तरह विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी प्रयागराज से जयपुर के लिए 12 जनवरी से सीधी उड़ान शुरू करेगी। स्पाइस की प्रयागराज से यह पांचवीं उड़ान होगी, क्योंकि 12 जनवरी से ही प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
अकासा एयर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के दौरान विमानन कंपनी अकासा एयर ने प्रयागराज से दिल्ली के लिए और स्पाइस जेट ने जयपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का शेड्यूल जारी किया है। अकासा एयर की प्रयागराज से यह दूसरी उड़ान होगी। अभी अकासा की ओर से मुंबई के लिए नियमित रूप से सीधी उड़ान संचालित की जा रही है। इसी तरह विमानन कंपनी स्पाइस जेट भी प्रयागराज से जयपुर के लिए 12 जनवरी से सीधी उड़ान शुरू करेगी। स्पाइस की प्रयागराज से यह पांचवीं उड़ान होगी, क्योंकि 12 जनवरी से ही प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


प्रयागराज से यह विमान सुबह 9:30 बजे उड़ान भरेगा और 1:45 घंटे में 11:15 बजे जयपुर पहुंच जाएगा। इसी तरह जयपुर से यह विमान सुबह 7:05 बजे उड़ान भरकर यहां सुबह 9:00 बजे पहुंचेगा। फिलहाल इस उड़ान का शेड्यूल स्पाइस जेट ने 28 फरवरी तक के लिए जारी किया है। वहीं, अकासा एयर की प्रयागराज-दिल्ली उड़ान 27 जनवरी से शुरू होगी। प्रयागराज से यह विमान हर रोज संचालित होगा। यहां से इसकी रवानगी दोपहर 12:50 बजे होगी, जो दोपहर 2:20 बजे दिल्ली पहुंच जाएगा। इसी तरह यह विमान दिल्ली से सुबह 10:50 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन


समय सारिणी

अकासा एयर
प्रयागराज-दिल्ली : दोपहर 12:50-2:20 बजे
दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 10:50-12:15 बजे

स्पाइस जेट

प्रयागराज-जयपुर : सुबह 9:30-11:15 बजे
जयपुर-प्रयागराज : सुबह 7:05-9:00 बजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें