बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर नहर पुलिया के पास बीती रात एक बाइक सवार युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय गौतम निवासी रामनगर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ किसी काम से बहरिया क्षेत्र आया था।
बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर नहर पुलिया के पास बीती रात एक बाइक सवार युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि संजय गौतम निवासी रामनगर थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ किसी काम से बहरिया क्षेत्र आया था। देर रात घर लौटते समय करनाईपुर पटेल नगर पुलिया के पास तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीणों ने खाई में युवक को बाइक सहित गिरा देखा तो पहचान की कोशिश की, लेकिन पहचान न होने पर बहरिया थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमेश यादव, कांस्टेबल बलकेश, राजकुमार और ओमप्रकाश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक के नंबर प्लेट के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई, सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।