फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद माफिया धनंजय सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी तलब

विज्ञापन
पूर्व सांसद धनन्जय सिंह - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व सांसद और माफिया धनंजय सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी मांगी है। कोर्ट ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को पूर्व सांसद द्वारा अपने आपराधिक इतिहास को लेकर दिए गए तथ्यों की सत्यता का पता लगाकर 15जुलाई को कोर्ट को बताने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


धनंजय सिंह ने याचिका दायर कर कहा है कि उसके खिलाफ 38आपराधिक केस दर्ज है,जिसमे से 24मे बरी हो चुका है, एक मे डिस्चार्ज हुआ है,चार मे फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है, तीन केस वापस ले लिए गए हैं। अब केवल पांच आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। धनंजय सिंह ने मारपीट गली गलौज के मुकदमे में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है।

कोर्ट ने सरकार से इन तथ्यों की सत्यता की जानकारी मांगी है। अर्जी की सुनवाई 15जुलाई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति डी के सिंह ने धनंजय सिंह की जमानत अर्जी की सुनवाई करते हुए दिया है। अभिनव सिंहल ने जौनपुर के लाइन बाजार थाने में 10मई 20को एफ आई आर दर्ज कराई जिसमे धनंजय पर पिस्टल लेकर धमकी व गाली देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


शिकायत कर्ता का कहना है कि उसे फोन पर धमकी दी जा रही थी ।वह एस टी पी साइट पर था । विक्रम सिंह साथियों के साथ गाड़ी लेकर आये और उसे जबरन धनंजय सिंह के घर ले गये।

वह अपने आदमियो से मटीरियल सप्लाई कराना चाहते हैं। जानमाल की हिफाजत के लिए प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। सत्र न्यायालय ने जे ई द्वारा घटना की पुष्टि के आधार पर जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जिसके बाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। ,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें