फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 9 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा अब नौ अगस्त को कराई जाएगी। पहले परीक्षा 29 जुलाई को प्रस्तावित थी। बुधवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी कुलपतियों और जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग करके तैयारियों की समीक्षा करने के बाद नई तिथि घोषित की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल राजकीय और अनुदानित महाविद्यालय ही केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में डिप्टी सीएम ने कहा कि राजकीय कॉलेजों के अलावा अनुदानित महाविद्यालयों, इंटर कॉलेज, आ ईटीआई संस्थान, पॉलीटेक्तिक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्र शहर से नजदीक ही बनाए जाएं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैैमरा, पेयजल और प्रकाश की समुचित व्यवस्था के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन ने जिले में 66 परीक्षा केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम दिनेश कुमार सिंह, कुलपति प्रो. राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी, एसडीएम सदर नीतीश कुमार, बीएड प्रवेश परीक्षा के नोडल समन्वयक डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें