फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की फटकार का भी असर नहीं, प्रयागराज में सड़क पर खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
High court torture is not affected, vehicles parked at Prayagraj - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
शहरी मानने को तैयार नहीं, अफसर भी बने लापरवाह
विज्ञापन

न्यायालय की फटकार के बाद भी नहीं सुधरी पार्किंग व्यवस्था
सिविल लाइंस समेत अन्य जगहों पर सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी शहर की पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। हालात यह है कि जुर्माना की कार्रवाई के बावजूद शहरी मानने को तैयार नहीं हैं जबकि अफसर भी लापरवाह बने हुए हैं। नतीजा यह है कि सिविल लाइंस समेत तमाम जगहों पर अब भी बेरोकटोक वाहन सड़कों पर ही खड़े किए जा रहे हैं।
पिछले दिनों हाईकोर्ट ने शहर की खस्ताहाल पार्किंग व्यवस्था और इसकी वजह से लगे रहे जाम पर गहरी नाराजगी जताई थी। हालात पर स्वत: संज्ञान लेेकर कोर्ट ने जनहित याचिका भी कायम की थी। जिसमें डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसरों से हलफनामा दाखिल कर जवाब भी मांगा गया। 15 जुलाई को इस याचिका पर दोबारा सुनवाई करते हुए कोर्ट ने व्यापक निर्देश जारी किए। इसमें सबसे महत्वपूर्ण निर्देश था कि रिहायशी इलाकों में सड़क किनारे पार्किंग करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन पार्किंग स्थल में ही खड़े हों। हालांकि इसके बावूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। सिविल लाइंस समेत तमाम इलाकों में अब भी सड़क पर ही वाहन खड़े किए जा रहे हैं। सुभाष चौराहे पर तो पुलिस चौकी के पास ही बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहते हैं और पुलिस सबकुछ देखते हुए भी चुप रहती है। यह हाल तब है जब हाईकोर्ट इस संबंध में गहरी नाराजगी व्यक्त कर चुका है। कमोबेश यही हाल शहर के अन्य बाजारों का है। चौक व जानसेनगंज में पार्किंग की व्यवस्था न होने से व्यवसायियों के साथ खरीदार भी अपने वाहन सड़क पर खड़े करते हैं जिससे वहां रोजाना घंटों जाम लगता है।
विज्ञापन

संकरी होती जा रही सड़कें, होते हैं हादसे
सड़कों पर वाहनों को खड़ा किए जाने से आए दिन हादसे भी होते हैं। इसके चलते सड़कों पर वाहनों के निकलने के लिए जगह बेहद कम रह जाती है और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। यहां तक कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
लगातार हो रही कार्रवाई
इस संबंध में एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह यादव का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ जुर्माने व चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत सिविल लाइंस में छह जगहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील की जा रही है कि लोग अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें।
विज्ञापन

जागरूक करने का भी प्रयास
अफसरों का कहना है कि व्यवस्था तभी पूरी तरह से ठीक हो सकेगी जब लोग खुद से इसके लिए जागरूक होंगे। यही वजह है कि इस संबंध में भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्कूल, कॉलेजों, अस्पतालों, गेस्ट हाउस व व्यापारियों की बैठक भी बुलाई जा रही है।जिसमें अपील की जाएगी कि वह अपने यहां आने वाले छात्रों, मरीजों-तीमारदारों आदि को वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करने को कहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें