इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने बुधवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर दिया। पूर्व कार्यकारिणी के अध्यक्ष और महासचिव द्वारा उनको कार्यभार ग्रहण कराया गया। इस मौके पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन एसपी गुप्ता, सदस्य एनसी राजवंशी भी मौजूद थे।
कार्यभार ग्रहण से पूर्व सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियोें को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राधाकांत ने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन पर भरोसा किया है तो वह उनका भरोसा टूटने नहीं देंगे। चुनाव में जो भी वादे किए थे उनको हर हाल में पूरा करेंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी वीपी श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र द्विवेदी, तेजभान सिंह, शशिप्रकाश सिंह निर्वाचक मंडल के सभी सदस्यों का आभार जताया। महासचिव अशोक कुमार सिंह ने भी अपने वादे निभाने का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मिंटू, आनंद मोहन पांडेय, बृजेंद्र कुमार पांडेय, रुचिर श्रीवास्तव, सिपाही लाल शुक्ला, सुधीर कुमार चंद्रौल, रणविजय सिंह, जर्नादन यादव, हिमकन्या श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, विवेक मिश्र सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद थे। पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव डा. सीपी उपाध्याय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इलाहाबाद।