फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : हाईकोर्ट ने तथ्य छुपाकर याचिका दायर करने पर 25 हजार जुर्माना लगाया

Thu, 31 Jul 2025 02:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तथ्य छिपाकर बार-बार अनुकंपा नियुक्ति के लिए याचिका दायर करने वाले याची पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की पीठ ने हरिशंकर की याचिका पर दिया।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तथ्य छिपाकर बार-बार अनुकंपा नियुक्ति के लिए याचिका दायर करने वाले याची पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की पीठ ने हरिशंकर की याचिका पर दिया।

विज्ञापन


बुलंदशहर निवासी हरिशंकर के पिता की 2007 में सेवाकाल में मृत्य हो गई। याची ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उसका दावा 2011 में खारिज कर दिया गया था और 2011 के आदेश को उसने चुनौती नहीं दी। 2011 के आदेश का खुलासा किए बिना याची ने 2016 में अपने दावे पर विचार के लिए दुबारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। याची ने 2017 में तथ्य छिपाकर एक और याचिका दायर की।

कोर्ट ने मामले पर पुनर्विचार के लिए वापस प्राधिकारी को भेज दिया। प्राधिकारी ने पुनर्विचार के बाद उसके दावे को 2023 में खारिज कर दिया। इस आदेश को याची ने फिर चुनौती दी। कोर्ट ने पाया कि याची ने 2011 के आदेश को फिर से चुनौती नहीं दी और बार-बार पुराने दावे को आगे बढ़ा रहा है। इस पर कोर्ट ने उसकी रिट याचिका खारिज करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें