फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी : राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी भी नहीं झकझोर सकी समाज को

Wed, 22 Jul 2026 04:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हमीरपुर मामले की सुनवाई के दौरान ही न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने भ्रष्टाचार पर तल्ख टिप्पणी की। कहा कि भारत ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2025 की रिपोर्ट में 182 देशों के बीच 91वें स्थान पर है, लेकिन यह स्थिति देश को शर्मिंदा नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर मामले की सुनवाई के दौरान ही न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने भ्रष्टाचार पर तल्ख टिप्पणी की। कहा कि भारत ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की 2025 की रिपोर्ट में 182 देशों के बीच 91वें स्थान पर है, लेकिन यह स्थिति देश को शर्मिंदा नहीं कर पा रही है। दशकों से आम भारतीय ने भ्रष्टाचार को सामान्य मान लिया है। अब इसे तब तक गलत नहीं मान रहे, जब तक व्यक्ति पकड़ा न जाए।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी से जुड़ा हालिया विवाद भी समाज को नहीं झकझोर सका। यदि राम मंदिर जैसे आस्था के केंद्र पर चढ़ावे की चोरी भी लोगों में शर्म या आत्ममंथन पैदा नहीं करती तो यह भारतीय समाज की ईमानदारी के सबसे निचले स्तर को दर्शाता है। नगर प्राधिकरणों और अधिकारियों की बेईमानी के कारण नियमों के विरुद्ध मकान बन जाते हैं

न्यायमूर्ति श्रीधरन ने कहा कि सामूहिक ईमानदारी के अभाव का प्रभाव नगर निकायों समेत सभी संस्थाओं पर दिखाई देता है। नगर प्राधिकरणों और अन्य अधिकारियों की बेईमानी के कारण ऐसे मकान बन जाते हैं, जो नगर निगम के नियमों के अनुरूप नहीं होते। अदालत ने कहा कि बिल्डरों से रिश्वत लेकर अवैध निर्माणों और नियमों के उल्लंघन पर आंखें मूंद ली जाती हैं। बाद में ऐसे मकान खरीदने वाले लोगों को वर्षों बाद कानून लागू होने पर बेदखली और मकान ढहाए जाने की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें