फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सैन्य स्टेशनों के बाहर 'देखते ही गोली मार दी जाएगी' लिखना उचित नहीं, जानें हाईकोर्ट ने क्यों की ये टिप्पणी

Thu, 06 Jun 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

'देखते ही गोली मार दी जाएगी'... 'अतिक्रमण करने वालों को गोली मार दी जाएगी' जैसे संदेश लिखने उचित नहीं हैं। इस तरह के संदेश बच्चों पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सैन्य स्टेशनों के बाहर साइनबोर्ड पर 'देखते ही गोली मार दी जाएगी'... 'अतिक्रमण करने वालों को गोली मार दी जाएगी' जैसे संदेश लिखने उचित नहीं हैं। इस तरह के संदेश बच्चों पर हानिकारक प्रभाव डालते हैं। इसलिए सरकार को सख्त चेतावनियों के लिए हल्के शब्दों का प्रयोग करना चहिए। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव की कोर्ट ने नेपाली नागरिक एतवीर लिम्बू की जमानत अर्जी स्वीकार करते हुए की। 

विज्ञापन

एतवीर लिम्बू 23 फरवरी, 2024 को सुबह 4:30 बजे प्रयागराज के वायु कमान मनौरी में लोहे की ग्रिल पार कर सेना क्षेत्र में घुसते वक्त पकड़ा गया था। उस पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। अधिवक्ता ने जमानत अर्जी पर कोर्ट के समक्ष दलील दी कि याची का स्थायी पता पचरुखी, जिला इटहरी, नेपाल है। वह गरीब परिवार से है और अनपढ़ है। वह अपने पड़ोसी सूरज मांझी के कहने पर नौकरी के उद्देश्य से भारत आया था।
विज्ञापन

नैनी स्टेशन के पास रुका हुआ था। अनजाने में व बिना किसी दुर्भावना के मनौरी वायुसेना स्टेशन पहुंच गया। नशे की हालत में वह वायुसेना स्टेशन में घुस गया। याची का स्टेशन परिसर में प्रवेश करने का कोई गलत इरादा नहीं था। उसके पास से आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। वह 24 फरवरी से जेल में है। उसे जमानत दी जाती है तो वह इसका दुरुपयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें