इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोकीन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिक लेवी उजोचुक्चू को बड़ी राहत देते हुए उसकी जमानत राशि कम कर दी है। न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की एकल पीठ ने विशेष न्यायाधीश की ओर से तय तीन लाख रुपये की जमानत राशि को अत्यधिक मानते हुए इसे घटाकर डेढ़ लाख रुपये कर दिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कोकीन के साथ गिरफ्तार नाइजीरियाई नागरिक लेवी उजोचुक्चू को बड़ी राहत देते हुए उसकी जमानत राशि कम कर दी है। न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की एकल पीठ ने विशेष न्यायाधीश की ओर से तय तीन लाख रुपये की जमानत राशि को अत्यधिक मानते हुए इसे घटाकर डेढ़ लाख रुपये कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा कि आरोपित को डेढ़ लाख रुपये जमा करने होंगे और इतनी ही राशि का बंधपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा मुकदमे की अवधि में वह हर दूसरे महीने के पहले सप्ताह ग्रेटर नोएडा के पुलिस स्टेशन बीटा-2 में हाजिरी लगाएगा। यदि पासपोर्ट पहले से ट्रायल कोर्ट में जमा नहीं है तो रिहाई से पहले उसे समर्पित करना होगा। आरोपी 17 मई 2023 से जेल में बंद है। उस पर 46.200 किग्रा कोकीन बरामद होने का आरोप है। बचाव पक्ष ने बरामदगी को झूठा बताते हुए एनडीपीएस एक्ट की प्रक्रिया के उल्लंघन का दावा किया था।