अगले वर्ष की शुरुआत में लगने जा रहे माघ मेला के दौरान उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में चलने वाली मालगाड़ियों का संचालन ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) से होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
अगले वर्ष की शुरुआत में लगने जा रहे माघ मेला के दौरान उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में चलने वाली मालगाड़ियों का संचालन ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) से होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेलवे की तैयारी है कि माघ मेला अवधि में एनसीआर प्रयागराज मंडल की शत प्रतिशत मालगाड़ियों का संचालन फ्रेट कॉरिडोर से ही हो। ताकि रेलवे की ओर से ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रयागराज से हो सके।
विज्ञापन
माघ मेला के लिए रेल परिचालन और बेहतर हो इसके लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने ईडीएफसी पर न्यू मनौरी–न्यू दुर्गावती खंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। रेल कार से किए गए इस निरीक्षण में प्रयागराज, डीडीयू और कॉर्पोरेट कार्यालय के वरिष्ठ अफसरों ने घने कोहरे और मेला के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए परिचालन, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
प्रबंध निदेशक ने फ्रेट दक्षता को यात्री आवश्यकताओं के साथ संतुलित करने के लिए कड़े प्रोटोकॉल पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद एनसीआर के वरिष्ठ अफसरों संग उनकी बैठक भी हुई। बैठक में डीआरएम प्रयागराज रजनीश अग्रवाल भी शामिल हुए। इस दौरान संदेश श्रीवास्तव, एएस तोमर, अखिलेश श्रीवास्तव, एबी सरन, अतुल कुमार, आशीष मिश्रा, शशिकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।