फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : पुलिस आयुक्त बताएं... वीडियो बनाने में प्रयुक्त मोबाइल अब तक बरामद क्यों नहीं

Fri, 10 Oct 2025 05:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपों की विवेचना में झूंसी पुलिस की लापरवाही नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पुलिस आयुक्त प्रयागराज से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपों की विवेचना में झूंसी पुलिस की लापरवाही नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पुलिस आयुक्त प्रयागराज से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया है। पूछा है कि घटना में प्रयुक्त मोबाइल और वीडियो अब तक बरामद क्यों नहीं है? बरामदगी के लिए पुलिस ने क्या कदम उठाए है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की अदालत ने याची विनोद मिश्रा की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


मामला प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र का है। याची पर उसके व्यावसायिक प्रतिष्ठान में कम करने वाले महिला ने एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि याची ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पति को उसकी अश्लील वीडियो भेज कर डिलीट कर दिया। इससे उसका वैवाहिक संबंध खराब हो गया।

एफआईआर को रद्द करने की मांग के साथ याची ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याची के अधिवक्ता नित्यानंद श्रीवास्तव ने दलील दी कि याची को मामले में झूठा फंसाया गया है। उसके कब्जे से कोई ऐसा मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिससे कथित वीडियो बनाने व मिटाने का सबूत हो। वहीं, पीड़िता के अधिवक्ता सुनील चौधरी ने याचिका का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पाया कि विवेचक ने उस मोबाइल की बरामदगी का जिक्र विवेचना में नहीं किया न ही उसे बरामद किया जिससे वीडियो बनाने का आरोप लगाया गया है।
लिहाजा, कोर्ट ने 20 नवंबर की तारीख नियत करते हुए पुलिस आयुक्त को व्यक्तिगत व पीड़िता की जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें