फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : श्री बांके बिहारी मंदिर के दर्शन मामले में दाखिल अवमानना अर्जी पर सुनवाई टली

Fri, 10 Oct 2025 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए बढ़ाए गए समय के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई है।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए बढ़ाए गए समय के खिलाफ दाखिल अवमानना याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई टल गई है। यह याचिका गौरव गोस्वामी की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की निगरानी के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक कुमार के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। 2022 की जनहित याचिका में हाईकोर्ट ने मंदिर में दर्शन-पूजन के समय में बदलाव करने पर रोक लगा दी थी। ऐसे में दर्शन-पूजन के समय में किए गए बदलाव के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें