फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : पीएनबी के ब्रांच मैनेजर को मिली सशर्त जमानत

Sat, 04 Jun 2022 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एफआईआर कैशियर संतोष कुमार के खिलाफ  दर्ज कराई गई थी। उसकी जमानत अर्जी लंबित है। बाद में याची का नाम शामिल किया गया। याची पर किसी प्रकार का लाभ अर्जित करने का साक्ष्य नहीं है। वर्तमान शाखा प्रबंधक भीम कुमार को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
court - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक इकौना शाखा श्रावस्ती के प्रबंधक रजनीश कुमार की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर कर ली है और उन्हें व्यक्तिगत मुचलके व दो प्रतिभूति पर रिहा करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी ने दिया है। याची सहित अन्य अधिकारियों पर 30 खातों से 18 से 20 लाख रुपये निकाल लेने का आरोप है। याची का कहना है कि विभागीय जांच में याची को सुपरविजन ठीक से न करने के लिए दो साल के लिए न्यूनतम वेतनमान का दंड दिया गया है।

विज्ञापन



एफआईआर कैशियर संतोष कुमार के खिलाफ  दर्ज कराई गई थी। उसकी जमानत अर्जी लंबित है। बाद में याची का नाम शामिल किया गया। याची पर किसी प्रकार का लाभ अर्जित करने का साक्ष्य नहीं है। वर्तमान शाखा प्रबंधक भीम कुमार को जमानत मिल चुकी है। याची 30 सितंबर 2021 से जेल में बंद हैं। कहा गया कि उसे भी जमानत पर रिहा किया जाए। कोर्ट ने सशर्त जमानत मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें