फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट: एकता कपूर की वेब सीरीज पर रोक लगाने के लिए याचिका

Sat, 20 Jun 2020 11:42 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ekta kapoor - फोटो : twitter
विज्ञापन

बाला जी फिल्म की निदेशक एकता कपूर द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ट्रिपल एक्स सीजन टू पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि वेब सीरीज भारतीय सेना के अफसरों और जवानों की पत्नियों की अशोभनीय छवि प्रस्तुत कर रही है, इसलिए इस पर रोक लगाई जाए।

विज्ञापन


सब्सक्रिप्शन आधारित एएलटी बालाजी द्वारा प्रदर्शित यह वेब सीरीज भारतीय सेना की वर्दी को अपमानित कर रही है। याचिका भारतीय सेना के एक जवान के रिश्तेदार अनिरुद्ध सिंह ने अधिवक्ता अंकुर वर्मा, अभिनव गौर और धनंजय राय की मार्फत दाखिल की गई है। याचिका में कहा गया है कि वेब सीरीज में सैन्य अधिकारियों की पत्नियों की आपत्तिजनक छवि प्रस्तुत की जा रही है।

इससे सेना के जवानों और अधिकारियों की भावनाओं को ठेस पहुंचेगी जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर रहे हैं। इसके अलावा यह सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाली है। सीरीज में सेना की वर्दी का उपयोग भी अशिष्ट तरीके से किया गया है। याचिका में वेब सीरीज पर पाबंदी लगाने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें