फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हाईकोर्ट ने दिए डॉक्टर की दूसरी शादी की जांच के आदेश, डीजी चिकित्सा स्वास्थ्य को रिपोर्ट देने को कहा

Thu, 12 Oct 2023 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोर्ट ने जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में 21 नवंबर को पेश करने का आदेश दिया है। विपक्षी चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी कर राज्य सरकार सहित सभी विपक्षियों से चार हफ्ते में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
court - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा परिवार कल्याण सेवा उप्र लखनऊ को यह पता लगाने को कहा है कि फिरोजाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा हृदय राम ने क्या पत्नी के रहते दूसरी महिला से शादी की है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने श्रीमती नीलम की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में 21 नवंबर को पेश करने का आदेश दिया है। विपक्षी चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी कर राज्य सरकार सहित सभी विपक्षियों से चार हफ्ते में जवाब मांगा है।

अधिवक्ता दिनेश कुमार मिश्र ने कोर्ट को बताया याची की शादी डॉ हृदय राम से 20 साल पहले हुई थी। जुड़वां बच्चे भी हैं। दहेज उत्पीड़न के कारण दोनों के संबंध ठीक नहीं है। 2018 में डॉ. हृदय राम का तबादला बस्ती जिले से फिरोजाबाद हुआ। वहां आगरा की रहने वाली एक महिला से शादी कर ली है। संयुक्त नाम से आगरा में प्लाट खरीदा । मकान का बिजली कनेक्शन महिला ने डॉ हृदय राम की पत्नी के रूप में लिया है। याचिका की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें