फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : प्रयागराज से भी चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, दक्षिण भारत यात्रा और सात ज्योतिर्लिंग का प्लान

Sun, 18 May 2025 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तो चलाई जाती है लेकिन उसके निर्धारित मार्ग में प्रयागराज न होने की वजह से यहां के लोगों को उन ट्रेनों में सफर करने के लिए लखनऊ, कानपुर आदि रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था।
विज्ञापन
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के धार्मिक स्थलों का भ्रमण करवाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन प्रयागराज से भी चलेगी। इसकी शुरूआत अगले माह होने जा रही है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित यह ट्रेन सात जून को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकलेगी। सात जून के बाद एक अन्य भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन सात ज्योर्तिलिंग की यात्रा पर 30 जून को रवाना किए जाने की तैयारी की गई है। इन दोनों ही ट्रेनों में संगम नगरी के यात्री प्रयागराज जंक्शन या प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से चढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन तो चलाई जाती है लेकिन उसके निर्धारित मार्ग में प्रयागराज न होने की वजह से यहां के लोगों को उन ट्रेनों में सफर करने के लिए लखनऊ, कानपुर आदि रेलवे स्टेशन जाना पड़ता था। लंबे समय से मांग की जा रही थी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के रूट में प्रयागराज को शामिल किया जाए, ताकि यहां के लोग शहर के स्टेशन से ही इस ट्रेन में सवार हो सके।

भाजपा से फूलपुर विधायक दीपक पटेल द्वारा भी इस आशय का पत्र रेल मंत्रालय को भेजा गया था। फिलहाल अब प्रयागराज के रास्ते भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाए जाने की आईआरसीटीसी ने समय सारिणी जारी कर दी है। यहां से सात जून को दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन सात जून को यहां से रवाना होगी और वापसी 18 जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस यात्रा में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर), तिरुपति बालाजी मंदिर (तिरुपति), मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम) स्थानीय दर्शन (कन्याकुमारी) को शामिल किया गया है। इसके बाद 30 जून को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर, खंडवा स्थित ओंकारेश्वर, गुजरात में सोमनाथ, नागेश्वर, महाराष्ट्र में त्रंयबकेश्वर, पुणे में भीमाशंकर एवं औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योर्तिलिंग एवं भेंट द्वारका के लिए एक अन्य भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाए जाने की तैयारी है। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि सात जून वाली ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। 30 जून वाली ट्रेन की बुकिंग एवं यात्रा रूट का जल्द निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें