फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट का आदेश : ग्राम न्यायालय व परिवार अदालत दोनों को गुजारा भत्ता मामले की सुनवाई का अधिकार

Sat, 11 Apr 2026 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी, बच्चे व माता-पिता को भरण-पोषण दिलाने के वाद की सुनवाई का अधिकार परिवार अदालत व ग्राम न्यायालय दोनों को है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पत्नी, बच्चे व माता-पिता को भरण-पोषण दिलाने के वाद की सुनवाई का अधिकार परिवार अदालत व ग्राम न्यायालय दोनों को है। कोर्ट ने ग्राम न्यायालय करहल, मैनपुरी के न्यायाधिकारी को याची की आदेश निष्पादन अर्जी छह महीने में तय करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल शाहिद ने दामिनी की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।

विज्ञापन


याची की भरण-पोषण अर्जी को न्यायाधिकारी ने 30 नवंबर 2024 को तय कर दिया था। आदेश का पालन न होने पर याची ने निष्पादन अर्जी दाखिल की जो विचाराधीन है। शीघ्र निस्तारण के लिए याची ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गुहार लगाई। कोर्ट ने कहा कि परिवार अदालत की तरह ग्राम न्यायालय को भी गुजारा भत्ता दिलाने की अर्जी की सुनवाई करने का अधिकार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें