फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हाईकोर्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, जारी की गई अधिसूचना

Sun, 04 Oct 2026 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की है।
विज्ञापन
प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की है। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, निजी सचिव सेवा संवर्ग में गौतम सोनी को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-चार, कीर्ति मिश्रा को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड-तीन के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, न्यायपीठ सचिव सेवा संवर्ग में रईस हाशिम को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-चार और मोहम्मद हारून को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड-तीन बनाया गया है।

विज्ञापन


जनरल ऑफिस सेवा संवर्ग में अशोक कुमार तृतीय को निबंधक, विद्याकांत और विपिन कुमार को संयुक्त निबंधक, लालजी और अरुण कुमार तिवारी को उप निबंधक, शशि किशोर शुक्ला को सहायक निबंधक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति पर उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा, महानिबंधक मंजीत सिंह श्योराण और निबंधक (चयन एवं नियुक्ति) मानवर्धन के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें