फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court News : बालिग जोड़े की गिरफ्तारी पर रोक, एफआईआर रद्द करने के मामले में मांगा जवाब

Thu, 23 Apr 2026 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मर्जी से विवाह कर साथ रह रहे बालिग जोड़े की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
अदालत का आदेश - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मर्जी से विवाह कर साथ रह रहे बालिग जोड़े की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। साथ ही मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से चार सप्ताह में जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता व न्यायमूर्ति डॉ.अजय कुमार द्वितीय की खंडपीठ ने दीपिका की याचिका पर दिया।

विज्ञापन


कानपुर नगर के साढ़ थाने में दीपिका व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। याची की ओर से दलील दी गई कि वह बालिग है। उसने दो अप्रैल 2026 को अपनी मर्जी से विवाह किया है। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि किसी प्रकार की जबरदस्ती या दबाव का आरोप नहीं है। दोनों बालिग हैं, इसलिए उनके साथ रहने में कोई अपराध नहीं बनता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें