फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : हापुड़ की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को, बार काउंसिल ने किया ऐलान

Sun, 03 Sep 2023 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज और गाजियाबाद में वकील की हुई हत्या के विरोध में सोमवार को प्रदेशभर की अदालतों में कामकाज ठप रहेगा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने सोमवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज और गाजियाबाद में वकील की हुई हत्या के विरोध में सोमवार को प्रदेशभर की अदालतों में कामकाज ठप रहेगा। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने सोमवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल आगेे बढ़ा दी जाएगी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य भी न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने कहा कि शासन और प्रशासन का पक्षपाती रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की दिशा में सकारात्मक पहल न की गई तो वकीलों की हड़ताल आगे बढ़ा दी जाएगी।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस अमरेंदु सिंह ने कहा कि वकीलों पर लाठीचार्ज के बाद उन्हीं पर एफआईआर दर्ज कराना और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई न किया जाना, तानाशाही है। वहीं जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री विद्या वारिधि मिश्र ने कहा कि पुलिस की एकतरफा कार्रवाई वकीलों को आंदोलन की राह पर जाने को मजबूर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें