फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट-कचहरी के वकीलों ने नहीं किया न्यायिक कार्य

Fri, 20 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता कल्याण की योजनाएं लागू नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को हाईकोर्ट और जिला न्यायालय सहित सभी अधिकरणों के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अह्वान पर अधिवक्ताओं ने प्रदेश व्यापी हड़ताल की थी। वकीलों का मुख्य मुद्दा पांच लाख रुपये मुआवजा को लेकर है।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार ने आकस्मिक दुघर्टना में मृत्यु पर वकीलों को 50 हजार रुपये के बजाए पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का वादा किया था। वकीलों का कहना है कि पांच लाख तो दूर अब 50 हजार भी नहीं मिल पा रहे हैं। बार कौंसिल की सूचना के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी जिलों के अधिवक्ता संगठनों ने उनके अह्वान पर विरोध दिवस मनाया।

हाईकोर्ट के गेट पर एक बैठक अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव सीपी उपाध्याय के नेतृत्व व संचालन में हुई। प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। उधर जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री देवेंद्र मिश्र नगरहा ने भी सरकार की नीतियों का विरोध किया है। कहा है कि 27 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता रैली निकाल कर डीएम को ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें