फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : यमुना में प्रदूषण के मामले में डीएम मथुरा को जवाब दाखिल करने का निर्देश

Thu, 24 Mar 2022 10:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामले में यमुना में औद्योगिक और घरेलू कचरे की डंपिंग के कारण यमुना में प्रदूषण और इससे होने वाले खतरे को आधार बनाया गया है। याचिका में पहले हुई सुनवाई पर कुछ जिम्मेदार अफसरों की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यमुना में प्रदूषण की वर्तमान स्थिति और प्रदूषण को कम करने के लिए किए गए उपायों की रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि डीएम मथुरा को अपनी रिपोर्ट हलफनामे पर दाखिल करनी होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन




मामले में यमुना में औद्योगिक और घरेलू कचरे की डंपिंग के कारण यमुना में प्रदूषण और इससे होने वाले खतरे को आधार बनाया गया है। याचिका में पहले हुई सुनवाई पर कुछ जिम्मेदार अफसरों की ओर से जवाबी हलफनामा दाखिल किया गया है। लेकिन कोर्ट ने कहा कि मौजूदा समय में यमुना में प्रदूषण की स्थिति की कोई अद्यतन रिपोर्ट नहीं है। इसे देखते हुए हाईकोर्ट ने जिला मजिस्ट्रेट को जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें