फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court: रामजीलाल की अर्जी पर सुनवाई 28 मई को, सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट पहुंचे हैं सपा के राज्यसभा सांसद

Wed, 30 Apr 2025 10:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की अर्जी पर 28 मई को सुनवाई होगी। बुधवार को रामजीलाल की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों के तर्कों को सुना। साथ ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की अर्जी पर 28 मई को सुनवाई होगी। बुधवार को रामजीलाल की अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों के तर्कों को सुना। साथ ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति हरवीर सिंह की अदालत कर रही है। 

विज्ञापन


सुनवाई के दौरान रामजीलाल सुमन के अधिवक्ता इमरान उल्लाह ने अदालत में तर्क दिया कि राज्यसभा में सांसद रामजीलाल सुमन ने जो बयान दिया था उसको रिकॉर्ड से हटा दिया गया है। बावजूद इसके मीडिया उस बयान को कैसे चला रही है। रामजीलाल के अधिवक्ता ने यह भी कहा कि खुलेआम अलग संगठनों द्वारा रामजीलाल सुमन को धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई न होना यह साबित करता है कि संगठनों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है। दलील दी गई कि रामजीला सुमन पर लगातार हमले हो रहे हैं। हमें आशंका है कि सांसद की हत्या भी हो सकती है। आगे कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल है कि रामजीलाल की जुबान काटने के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है।

सांसद के घर पर 100 लोगों से ज्यादा लोगों ने पहुंचकर हमला किया और बुलडोजर लेकर पहुंचे थे। इस मामले में एक सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे पता चलता है कि यूपी में कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि हम राज्य सरकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन रामजीलाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। राज्य सरकार के अधिवक्ता ने दलील दी कि रामजीलाल को दोहरी सुरक्षा प्रदान की गई है।  
विज्ञापन



विज्ञापन

बता दें कि करणी सेना से विवाद के बाद सुरक्षा की मांग लेकर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे हैं। सांसद रामजी लाल सुमन की याचिका पर सुनवाई टल गई थी। गलत कोर्ट में मामला सूचीबद्ध होने के कारण सुनवाई टल गई थी। समाजवादी पाटी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और उनके बेटे पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही उन्होंने आवास पर करणी सेना के कथित हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
 
राज्यसभा में बहस के दौरान सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान से नाराज करणी सेना ने उनके आगरा स्थित आवास के बाहर हिंसक प्रदर्शन किया था। इसके बाद सांसद रामजी लाल सुमन के बेटे व पूर्व विधायक रणधीर सुमन ने मामले में आगरा के हरि पर्वत थाने में अज्ञात भीड़ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि करणी सेना एवं अन्य राजपूत संगठनों ने रामजी लाल सुमन से माफी मांगने की मांग करते हुए प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होेन पर वह हाईकोर्ट पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें