फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : भगोड़ा मौलाना खुर्शीद जमाल कादरी के मामले में अब छह जनवरी को होगी सुनवाई

Sat, 20 Dec 2025 12:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आजीवन कारावास के खिलाफ दाखिल अपील पर मिली जमानत के बाद से फरार मौलाना खुर्शीद जमाल कादरी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट छह जनवरी को सुनवाई करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर व न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने दिया है।
विज्ञापन
अदालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजीवन कारावास के खिलाफ दाखिल अपील पर मिली जमानत के बाद से फरार मौलाना खुर्शीद जमाल कादरी के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट छह जनवरी को सुनवाई करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति जेजे मुनीर व न्यायमूर्ति संजीव कुमार की खंडपीठ ने दिया है। प्रयागराज के धूमनगंज थाने में दर्ज प्राथमिकी पर ट्रायल कोर्ट ने कादरी को दोषी करार देते हुए 1984 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसको उसने हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दायर की और जमानत की मांग की। जमानत मिलने के बाद से वह फरार है।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस की ओर से उसे अभी तक हाजिर नहीं किया जा सका है। इस पर कोर्ट ने 18 दिसंबर को भारत सरकार, गृह मंत्रालय को उसके सचिव के माध्यम से प्रतिवादी बनाने का आदेश दिया था। साथ ही उप सॉलिसिटर जनरल एसके पाल को गृह मंत्रालय से जानकारी प्राप्त करने के लिए कहा कि क्या केंद्रीय एजेंसी को मौलाना की गिरफ्तार करने का काम सौंपा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें