पांच जुलाई तक आदेश का पालन कर देना है एफिडेविट
गौतबुद्धनगर के डीएम को इसके अलावा जेकेजी कंस्ट्रक्शन कंपनी की अवमानना याचिका पर भी अवमानना नोटिस जारी हुई है। मामले में कंपनी के खिलाफ रेरा अथॉरिटी ने वसूली कार्रवाई शुरू की, जिसे याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई।
कोर्ट ने कंपनी के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी। इसके बावजूद कंपनी का बैंक खाता जब्त कर लिया गया। इस पर यह अवमानना याचिका दाखिल कर आदेश की अवहेलना करने के लिए दंडित करने की मांग की गई है। मामले में डीएम सुहास एलवाई को पांच जुलाई तक आदेश का पालन कर व्यक्तिगत हलफनामा फाइल करना होगा अन्यथा उन्हें पेश होना पड़ेगा।