फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : दोषपूर्ण विवेचना पर कोर्ट नाराज, कहा-लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें

Fri, 06 Feb 2026 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या में ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी। साथ ही पुलिस विवेचना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या में ट्रायल कोर्ट की ओर से आरोपियों को बरी किए जाने के खिलाफ दायर अपील खारिज कर दी। साथ ही पुलिस विवेचना पर नाराजगी जताई। कहा लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जाए। दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई हो, भले ही वे सेवानिवृत्त क्यों न हो चुके हों। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव मिश्रा और न्यायमूर्ति डॉ.अजय कुमार (द्वितीय) की खंडपीठ ने इंद्रवती देवी की अपील पर दिया है।

विज्ञापन


उतरांव थाना क्षेत्र में 22 नवंबर 2015 को सरजू प्रसाद पटेल की हत्या हुई थी। पुलिस ने पंकज मिश्रा सहित अन्य को गिरफ्तार कर हथियार बरामदगी का दावा किया था। हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने 10 सितंबर 2025 को सबूतों के अभाव और गवाहों के मुकरने के कारण सभी को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ मृतक के परिजनों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरा पाया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार और कारतूस को फॉरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा गया। आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। विवेचना अधिकारी और इंस्पेक्टर ने जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टाली। कोर्ट ने प्रदेश के न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यदि विवेचना रिपोर्ट दोषपूर्ण मिले तो संबंधित पुलिस प्रमुख को सूचित करें। साथ ही आदेश की प्रति सभी पुलिस कप्तानों और न्यायिक अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें