फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : मेडिकल रिपोर्ट की हाथ से बनी कॉपी दाखिल करने पर कोर्ट खफा, कंप्यूटर से बनाने का आदेश

Sun, 15 Dec 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी हाथ से बनाकर देने पर नाराजगी जताई है। कहा, आश्वासन के बावजूद हाथ की बनी कॉपी अदालत मेें दाखिल की जा रही है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी हाथ से बनाकर देने पर नाराजगी जताई है। कहा, आश्वासन के बावजूद हाथ की बनी कॉपी अदालत मेें दाखिल की जा रही है। इस पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मेडिकल-पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी कंप्यूटर से तैयार कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


यह टिप्पणी न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत ने पीलीभीत के करेली में दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी की जमानत मंजूर करते हुए की। कोर्ट ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मेडिकल जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी कंप्यूटर से तैयार कराने का आदेश दिया है। कहा है कि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कॉपी तैयार कराने की जवाबदेही डॉक्टर, स्टाफ के अलावा सीएमओ व सीएमएस की भी है। कोर्ट ने महानिदेशक को इस नियम को पूरे प्रदेश में कड़ाई से लागू करने का एक और मौका दिया है।

इससे पहले कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी व डायरेक्टर जनरल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया। कहा, आश्वासन के बावजूद मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की कंप्यूटर से तैयार नहीं कराई जा रही है। इस पर तीनों ने बिना शर्त माफी मांगी। वहीं, उन्होंने बताया कि सर्कुलर जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इसके लिए सॉफ्टवेयर बनाने की तैयारी प्रगति पर है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा, अस्पतालों पर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य का नियंत्रण है। इसके जवाब में महानिदेशक ने बताया कि पीलीभीत के सीएमओ की ओर से डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें