इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव के मतदान के एक दिन पूर्व प्रत्याशियों का प्रचार थम गया। शाम चार बजते ही सभी तरह की सभाएं, बैठकें और मिलने-जुलने का क्रम थम गया। अब मतदान 30 जनवरी को होगा।

विज्ञापन
चुनाव कमेटी के अनुसार मतदान के लिए तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। हाईकोर्ट परिसर में टेंट लगाने सहित मतदाताओं के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। उधर, चुनाव समिति ने शनिवार को एल्डर्स कमेटी के सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, वीके सिंह, वीपी श्रीवास्तव, वीएम जैदी, कृपा शंकर सिंह आदि से सुझाव मांगे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने चुनाव की तैयारियों पर संतोष जताया। कहा, वर्तमान चुनाव आचार संहिता के अनुरूप हो रहा है।
चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, उप चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा, मतदान और मतगणना पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने कहा, प्रत्याशी, मतदान के दिन न्यायालय परिसर के भीतर और बाहर किसी भी प्रकार का टेंट नहीं लगा सकते हैं। अगर ऐसा किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।