एक ओर मतदाता सूची को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश के आदेश के अनुसार याचिका के रूप में दूसरी कोर्ट में नामांकन से पहले सुनवाई करवाए जाने की कोशिश तेज हुई है तो दूसरी ओर वकीलों का शुरू हुआ आमरण अनशन चुनाव समिति के आश्वासन पर खत्म हुआ,
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो जाएगी, लेकिन मतदाता सूची में गड़बड़ी और नामांकन शुल्क में हुई दोगुनी वृद्धि को लेकर वकीलों में आक्रोश थामने के नाम नही ले रहा। एक ओर मतदाता सूची को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मुख्य न्यायाधीश के आदेश के अनुसार याचिका के रूप में दूसरी कोर्ट में नामांकन से पहले सुनवाई करवाए जाने की कोशिश तेज हुई है तो दूसरी ओर वकीलों का शुरू हुआ आमरण अनशन चुनाव समिति के आश्वासन पर खत्म हुआ, लेकिन शुक्रवार को एल्डर कमेटी, चुनाव समिति और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हुई संयुक्त बैठक बेनतीजा निकली।
नाराज वकीलों ने एल्डर कमेटी का घेराव किया। हालांकि, वकीलों के आक्रोश को देखते हुए एल्डर कमेटी की ओर से मौखिक आश्वासन दिया है कि चुनाव में हुए खर्च के बाद बचे रूपयों को अध्यक्ष और सचिव के पद को छोड़ कर बाकी पदों के प्रत्याशियों को वापस कर दिया जायेगा। लेकिन इस बारे में कोई लिखित आश्वासन न मिलने की दशा में वकीलों में सोमवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी हैं। इस मौके पर रामानुज तिवारी, उदय शंकर तिवारी, आशुतोष त्रिपाठी, मृत्युंजय तिवारी, रंजना सिंह यादव, रचना सिंह, राजेश त्रिपाठी, सर्वेश्वरी प्रसाद, सच्चिदानंद यादव, रामललित चौधरी, अजय सिंह कुशवाहा, राय साहब यादव, अरुण कुमार गुप्ता, प्रभा शंकर मिश्र, डॉ सुमन कुमार यादव, गौरी शंकर यादव आदि शामिल रहे।