फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : हाईकोर्ट बार चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित

Wed, 26 Aug 2026 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव में 17 सितंबर को मतदान होगा। वहीं, बार चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव के संबंध में जानकारी देते मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव में 17 सितंबर को मतदान होगा। वहीं, बार चुनाव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित किए गए हैं। उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और गवर्निंग कौंसिल समेत विभिन्न पदों पर महिलाओं के लिए अलग से सीटें निर्धारित की गई हैं। इस चुनाव में 11,485 वोटर मतदान करेंगे।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष के छह पदों में से दो महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। कोषाध्यक्ष के दो पदों में से एक महिला के लिए, संयुक्त सचिव के चार पदों में से एक महिला के लिए और गवर्निंग कौंसिल के 15 पदों में से पांच महिलाओं के लिए निर्धारित हैं। इस तरह कुल 27 पदों में नौ पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी ने बताया कि बार चुनाव के लिए मतदान 17 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक क्रिकेट ग्राउंड में होगा। नामांकन पत्र 26 से 28 अगस्त तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जारी किए जाएंगे। सुरक्षा राशि जमा होगी। 29 अगस्त से एक सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। दो सितंबर को नाम वापसी होगी। तीन और चार सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पांच सितंबर को प्रत्याशियों की अस्थायी सूची प्रकाशित कर आपत्तियां मांगी जाएंगी। छह सितंबर को अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष की प्रैक्टिस, 25 केस व सचिव के लिए 15 साल की प्रैक्टिस, 20 केस की पात्रता तय की गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए 10 वर्ष की प्रैक्टिस और 15 मामलों की पात्रता निर्धारित की गई है। कोषाध्यक्ष के लिए भी 10 वर्ष की प्रैक्टिस और 15 मामलों की शर्त है। संयुक्त सचिव के लिए पांच वर्ष की प्रैक्टिस और 15 मामलों की पात्रता रखी गई है। गवर्निंग कौंसिल सदस्य के लिए तीन वर्ष की प्रैक्टिस और 10 मामलों की शर्त निर्धारित की गई है। इस दौरान निर्वाचन अधिकारियों जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्रा तथा अनुभव शुक्ला मौजूद रहे। 


अध्यक्ष के लिए सिक्योरिटी मनी एक लाख रुपये व सचिव के लिए 70 हजार रुपये है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 50 हजार, उपाध्यक्ष के लिए 35 हजार, कोषाध्यक्ष के लिए 20 हजार, संयुक्त सचिव के लिए 20 हजार, गवर्निंग कौंसिल के लिए 10 हजार रुपये सिक्योरिटी मनी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें