फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : पटाखा कारोबारी मोहम्मद कादिर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज, पुलिस ने घोषित किया है भगोड़ा

Fri, 17 Oct 2025 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निवेशकों का सौ करोड़ रुपये हड़प करने वाली प्रीचार्जपे एलएलपी फर्म से जुड़े पटाखा कारोबारी आरोपी मोहम्मद कादिर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
मोहम्मद कादिर आतिशबाज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निवेशकों का सौ करोड़ रुपये हड़प करने वाली प्रीचार्जपे एलएलपी फर्म से जुड़े पटाखा कारोबारी आरोपी मोहम्मद कादिर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती। यह आदेश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकलपीठ ने दिया है।

विज्ञापन


प्रयागराज के शाहगंज थाने में मो.कादिर के खिलाफ निवेशकों से पैसा जमा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। मामले में पुलिस विवेचना जारी है। आरोपी ने इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की है। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि उसे झूठा फंसाया गया है। उसका संबंधित फर्म से कोई संबंध नहीं है। सह अभियुक्तों मोहम्मद काशिफ व मोहम्मद आसिफ ने निवेशकों से पैसा जमा कराया है। उन्हीं लोगों से धन की बरामदगी की गई है।

शिकायतकर्ता व सरकारी वकील ने जमानत का विरोध किया। दलील दी कि चल रही विवेचना में आरोपी सहयोग नहीं कर रहा। निवेशकों ने आरोपी के कहने पर ही उक्त फर्म में रुपयों का निवेश किया था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। इसी की चलते ट्रायल कोर्ट ने अग्रिम जमानत नहीं दी।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा ट्रायल कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। कुर्की कार्यवाही शुरू की गई है। निवेशकों ने पुलिस को बयान दर्ज कर कहा है कि आरोपी के कहने पर फर्म में पैसा जमा किया था। इसी के साथ कोर्ट ने अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें