फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : आश्रय गृह में लड़की की मौत के मामले में विभागीय जांच जल्द पूरी करने के निर्देश

Fri, 04 Mar 2022 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामले में सरकार की तरफ  से जांच पूरी करने के लिए कोर्ट से और समय की मांग की गई थी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने पत्र याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। मामले में अब सात अप्रैल को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खुल्दाबाद के आश्रय गृह (शेल्टर होम) में पिछले साल अगस्त में एक लड़की की खुदकुशी के मामले में शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सरकार को कहा कि इस मामले में दोषी कर्मचारियों के खिलाफ  जारी विभागीय जांच को जल्द पूरा किया जाय।

विज्ञापन




मामले में सरकार की तरफ  से जांच पूरी करने के लिए कोर्ट से और समय की मांग की गई थी। यह आदेश मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने पत्र याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। मामले में अब सात अप्रैल को सुनवाई होगी। 



सरकारी अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि लड़की की आश्रय गृह में खुदकुशी के मामले में सनी यादव के खिलाफ  चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस लड़के की लड़की से मोबाइल पर बातचीत होती थी। खुल्दाबाद आश्रय गृह में बीते साल छह-सात अगस्त की दरमियानी रात एक लड़की ने खुदकुशी कर ली थी। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार को चार सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश
घटना की प्राथमिकी खुल्दाबाद थाने में दर्ज कराई गई। घटना को लेकर गौरव द्विवेदी ने हाईकोर्ट में पत्र याचिका दाखिल की थी। इस पर संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी। कोर्ट ने राज्य सरकार को चार सप्ताह में जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।



मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि आरोपी के खिलाफ  केस दर्ज हो गया है और ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही तत्कालीन वार्डन व सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों की विभागीय जांच की जा रही है। खुल्दाबाद आश्रय गृह में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली युवती ने लगभग दो वर्ष पूर्व एक युवक के साथ अपना घर छोड़ दिया था।



पुलिस उसे बरामद कर प्रयागराज ले आई। तब से वह खुल्दाबाद आश्रय गृह में थी। पुलिस ने इस मामले में सनी यादव को जेल भेज दिया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि पीड़िता को कोरोना हो गया था, उसके ठीक होने के बाद उसे टीबी हो गई थी, इसलिए उसे अलग कमरे में रखा गया था, जहां उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें