फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

Thu, 22 Dec 2022 10:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया। मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अगुवाई वाली कमेटी ने कर्मचारी अरिंदम लाहिड़ी, धर्मराज सिंह, शशांक श्रीवास्तव सहित कुल 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासनिक कमेटी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया। मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की अगुवाई वाली कमेटी ने कर्मचारी अरिंदम लाहिड़ी, धर्मराज सिंह, शशांक श्रीवास्तव सहित कुल 11 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इन कर्मचारियों ने शॉर्ट-सर्किट से लगी आग पर त्वरित उपचारात्मक कार्रवाई कर नुकसान होने से बचा लिया था। 

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद प्रणाली और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहतर काम किया। इस मौके पर न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी, महानिबंधक आशीष गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें