फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट प्रशासन का आदेश : उत्तर प्रदेश के 396 अपर जिला जजों का तबादला, नौ अप्रैल तक सौंपना होगा चार्ज

Mon, 29 Mar 2021 12:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

-इन अधिकारियों को नौ अप्रैल तक चार्ज सौंपने को कहा गया है
-रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के 396 न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इन अधिकारियों को नौ अप्रैल तक चार्ज सौंपने को कहा गया है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद की नेहा आनंद व आशीष वर्मा को अंबेडकरनगर और आलोक कुमार शुक्ल को शाहजहांपुर स्थानांतरित किया गया है। बागपत की मिताली गोविंद राव, एटा के मनीष कुमार प्रथम, फर्रुखाबाद के देवेंद्र प्रताप सिंह, हमीरपुर के कृष्ण कुमार पंचम, हापुड़ के चंद्रपाल द्वितीय, जालौन की निशा सिंह, कासगंज के भारत सिंह यादव, लखीमपुर खीरी के निर्मल चंद्र सेमवाल, सीतापुर की रश्मि सिंह को इलाहाबाद, कौशाम्बी के राजीव रंजन को सहारनपुर, प्रमोद कुमार चतुर्थ को कानपुर नगर व कमलेश कुमार पाठक को मथुरा भेजा गया है और आगरा के शिवानंद सिंह, बुलंदशहर के संजय मिश्र, अनूपशहर के अरविंद कुमार द्वितीय, हापुड़ की वीना नारायण, लखनऊ के प्रदीप सिंह व सीतापुर के राम सुचित को कौशाम्बी स्थानांतरित किया गया है। 

इसी प्रकार प्रतापगढ़ में तैनात मधु डोगरा को सहारनपुर, विकास वर्मा को अलीगढ़, मनोज कुमार सिंह द्वितीय को वाराणसी व राकेश वर्मा को सीतापुर स्थानांतरित किया गया है जबकि  बदायूं के कुंदन किशोर, फिरोजाबाद के आलोक द्विवेदी, मेरठ की मोनिका ठाकुर, पीलीभीत की अलका भारती व सीताराम को प्रतापगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार न्यायिक पड़ पर कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह व दिनेश सिंह को गौतम बुद्धनगर और सोम प्रभा मिश्रा को लखनऊ जिला न्यायालय स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें