फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोपियों को आजीवन कारावास से बरी किया

Fri, 16 May 2025 03:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा पाए तीन आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन की ओर से लगाए आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा पाए तीन आरोपियों को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन की ओर से लगाए आरोप संदेह से परे साबित नहीं हुए। न्यायमूर्ति एसडी सिंह और न्यायमूर्ति संदीप जैन की पीठ ने जालौन के आरोपी मानवेंद्र सिंह, मालिक जैन और शैलेन्द्र कुशवाहा की अपीलों पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।

 

पीड़िता के पिता ने जालौन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि मानवेंद सिंह, मालिक जैन और शैलेंद्र कुशवाहा उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण करके ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने कोर्ट में अभियुक्तों की पहचान की और अपने बयान में आरोपों की पुष्टि की।

विज्ञापन

 

कोर्ट ने बचाव पक्ष और अभियोजन की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि पीड़िता की ओर पुलिस और अदालत के सामने दिए बयानों में विरोधाभास है। पीड़िता ने पहले अपनी इच्छा से अभियुक्तों के साथ जाने की बात कही और फिर बयान बदल दिया। कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए अभियुक्तों को बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें