फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दूसरे दिन भी रहा हाई अलर्ट

विज्ञापन
High Alert in Prayagraj city after Supreme court verdict over Ayodhya dispute - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
मोहल्लों में लगी रही फोर्स, 20 जगह पीएसी की भी तैनाती
विज्ञापन

प्रमुख धर्मस्थलों पर रही कड़ी सुरक्षा, दौरा करते रहे अफसर
प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर पर फैसला आने के दूसरे दिन भी शहर हाई अलर्ट पर रहा। बारावफात के जुलूसों में संबंधित थानों के इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौजूद मुस्तैद रहे। करीब 20 जगहों पर पीएसी तैनात रही। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा रही। एसएसपी समेत सभी अधिकारी दिन भर भ्रमण कर लोगों से मिलते रहे। फोर्स अभी 15 नवंबर तक तक तैनात रहेगी।
पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा के लिहाज से शनिवार से ही शहर को सुपर जोन, जोन, सेक्टर व सर्किल में बांट दिया था। रविवार को भी यही व्यवस्था लागू रही। 98 सेक्टर, नौ जोन और तीन सुपरजोन में दरोगा से लेकर एएसपी तक ड्यूटी रही। एसएसपी के मुताबिक शहर में कुल 20 संवेदनशील स्थानों अटाला, चकिया, चौफटका, मरियाडीह, पीपलगांव, टीपी नगर, इविवि का क्षेत्र आदि जगहों पर पुलिस के साथ पीएसी और एसएसबी के जवान भी तैनात रहे। कल्याणी देवी, ललिता देवी, अलोपशंकरी देवी, मनकामेश्वर, शंकर विमान मंडपम, बंधवा हनुमान, सिविल लाइंस हनुमत निकेतन, वेणी माधव, हरी मस्जिद, जामा मस्जिद आदि पर सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई थी। आईट्रिपलसी के जरिए इन स्थानों व उसके आसपास होने वाली हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई थी।
विज्ञापन

कोतवाली में बादशाही मंडी, नखास कोहना, चौक, घंटाघर, साउथ मलाका, शाहगंज में दायराशाह अजमल, लीडर रोड, खुल्दाबाद में रोशनबाग, सब्जी मंडी, अटाला, चकिया, करेली में नूरुल्लाह रोड, जीटीबी नगर, करेलाबाग, करेंहदा, बख्शीमोढ़ा आदि इलाकों में एसएसपी और एसपी सिटी घूमते रहे। दोनों अधिकारी लगातार लोगों से मिलते भी रहे। शांति के लिए शुक्रिया कहा और कहा भी सहयोग बनाए रखने की अपील की। रविवार को बारावफात के जुलूस भी पुराने शहर में निकाले गए। संबंधित थानों के इंस्पेक्टर पूरी फोर्स साथ जुलूस में थे।
पुराने शहर में बाजार रहे बंद
बारावफात और रविवार होने की वजह से अधिकांश मार्केट रविवार को बंद थे। सोमवार से मार्केट खुलेंगे तो फोर्स को मार्केट में भी लगाया जाएगा। ढाबे और होटलों में चेकिंग का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल की तैनाती में कोई कम नहीं की जाएगी। 15 नवंबर फोर्स हाई एलर्ट पर रहेगी।
विज्ञापन

जिले में पूरी तरह शांति रही। फोर्स हाई अलर्ट पर रही। अधिकारी तड़के से हर भ्रमण पर रहे। फोर्स अभी 15 नवंबर तक तैनात रहेगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी प्रयागराज।
एसएसपी ने सिपाहियों से हाथ मिलाकर कहा, धन्यवाद
प्रयागराज। बारावफात का त्योहार सकुशल संपन्न होने के बाद शाम को एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दो दिन से तैनात सिपाहियों से हाथ मिलाया और उन्हें धन्यवाद बोला। कहा, उनकी वजह से ही जिले में कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई।

High Alert in Prayagraj city after Supreme court verdict over Ayodhya dispute- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें