फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लोककला की सांस्कृतिक पहचान से ही सुरक्षित रहेगी विरासत

Wed, 18 Mar 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के हिरामनपुर गांव में जुटे लोक कलाकार।
विज्ञापन
देश और प्रदेश की संस्कृति तथा भाषा की असली पहचान हमारी लोककलाओं में बसती है। जब तक इन लोककलाओं का संरक्षण और संवर्धन नहीं होगा, तब तक हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना संभव नहीं है। यह विचार भारतीय लोक कला महासंघ जिला अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य ने क्षेत्र के हिरामनपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मेवालाल हलचल ने कहा कि आज ऐसे लोककला प्रहरियों की जरूरत है जो इन पारंपरिक विधाओं को जीवंत बनाए रखने के लिए समर्पित होकर कार्य करें।
विज्ञापन

लोक गायिका सुषमा देवी पटेल ने कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक रामकृपाल पटेल ने की, जबकि संचालन लाल चंद्र बिंद द्वारा किया गया। मौके पर फूलपुर ब्लॉक अध्यक्ष ननकू राम, रामचंद्र तुफानी, निगम लाल, अशोक कुमार सरोज, सूर्यबली बिंद, दूधनाथ, कल्लू राम पटेल, राधेश्याम बिंद, नंदलाल प्रजापति, मोहम्मद हलीम, निर्मला देवी, रेनू, इतवारी, शीला, सुशीला, मीरा, प्रियंका, गुड़िया सहित सैकड़ों कलाकार और कलाप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें