फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लालगोपालगंज में जेठवारा मार्ग पर भीषण जाम, घंटों रेंगती रहीं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के जेठवारा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर को चारों तरफ जाम की स्थिति बनी रही। हनुमान चौराहे पर अवैध अतिक्रमण व सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते दो घंटे तक गाड़ियां रेंगती रहीं। जाम में राहगीर, साइकिल सवार, बाइक सवार के साथ कई सवारी व स्कूली वाहन भी फंसे रहे। जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। लोगों का कहना है कि जाम लगना रोज की समस्या हो गई है।
विज्ञापन




लालगोपालगंज के जेठवारा मार्ग पर दो घंटे से अधिक समय तक गाड़ियां रेंगती रहीं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली वाहनों को हुई। जिनमें बैठे भूखे प्यासे बच्चे भीड़ के बीच फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिम्मेदार ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

जेठवारा मार्ग पर बैंकों के पास नहीं पार्किंग व्यवस्था



लालगोपालगंज। कस्बा के जेठवारा मार्ग पर कई प्रमुख बैंकों की शाखाएं संचालित हो रही हैं लेकिन इनके पास उचित वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण लोग अपनी कार और बाइक रोड पटरी पर खड़ी कर देते हैं। गाड़ियों के खड़े होने से सड़क काफी संकरी हो जाती है और यातायात बाधित होने लगता है। बैंक आने-जाने वाले ग्राहकों की संख्या अधिक होने के कारण जाम की स्थिति अक्सर बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें