फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत उड़ाए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर नकदी, मोबाइल और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बदमाश दीवार फांदकर सीढ़ी के सहारे कमरे में आता दिखाई दिया। आरोप है कि चोरी की सूचना सुबह ही पुलिस को दे दी गई थी लेकिन दिन भर इंतजार के बाद भी फूलपुर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के करूआडीह निवासी मुख्तार अहमद ने बताया कि रात में परिवार के सभी लोग सो रहे थे। तभी चोर पिछली दीवार फांदकर घर में घुसा और अलमारी तोड़कर 13 हजार रुपये नकद, एक फोन और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दरवाजा खुला देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह ही पुलिस को दे दी गई थी लेकिन शाम तक कोई भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज ग्रामीणों ने कहा कि गश्त की कमी और पुलिस की लापरवाही के कारण ही बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं। वहीं, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बोले अफसर
पीड़ित ने चोरी होने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी। -राधाकृष्ण (इंस्पेक्टर द्वितीय फूलपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें