सरायममरेज इलाके के बंदीपट्टी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
सरायममरेज थाना क्षेत्र के बंदी पट्टी चौराहे के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग के चपेट में आने से मुक्त भोगी के अनुसार 3 करोड़ से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया है। सुरेश कुमार, भाईलाल और कमलेश कुमार बिंद निवासी बंदीपट्टी तीनों सगे भाई हैं जो बंदी पट्टी चौराहे के पास अपने तीन मंजिला मकान में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं।
भाई लाल शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे के करीब दुकान का शटर उठाकर नीचे दुकान की सफाई कर रहा था। उसी समय किसी ने बताया तुम्हारे तीसरे तल पर धुआं गूंज रहा है, जब उसने ऊपर जाकर देखा तो ऊपर के कमरे का सामान जल रहा था। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के हजारों लोग आग बुझाने की कोशिश कर ही रहे थे तब तक उसमें रखा गया एक बैटरा फट गया। इससे लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना पाकर पुलिस औक उप जिलाधिकारी हंडिया को सूचना देने पर करीब एक घंटे के अंदर मौके पर पहुंचे हंडिया फूलपुर प्रयागराज से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। तीनों तल के गोदाम में रखे गए कूलर, पंखा फ्रिज आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड के जवानों चार घंटे के अथक परिश्रम के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की भयावहता इसी से लगाई जा सकती है कि गोदाम की दीवारें तक दरक गईं हैं। विधायक हाकिम लाल बिंद और एसडीएम हंडिया ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।